MainSlideछत्तीसगढ़

कबीर जयंती पर महंत ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

रायपुर 04 जून।छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को संत कबीर दास जयंती के अवसर पर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

डा.महंत ने कबीर जयन्ती की पूर्व संध्या पर आज यहां जारी अपने संदेश में कहा कि सतगुरू कबीरदास जी की गणना विश्व के महान संतों में होती है।भारतीय संस्कृति के गहनतम ज्ञान को सरलतम शब्दों में कबीरदास के साखी और दोहे हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव डालते हैं और हमें जीवन जीने का तरीका सिखाते हैं।

उन्होने कहा कि कबीरदास जी की रचनाएं मानव मन को सीधे प्रभावित करती है।इन रचनाओं में व्यक्त होने वाली शुद्ध-हृदयता, सामाजिक निर्भरता, सामाजिक समरसता तथा सबसे बढ़कर सात्विक जीवन शैली को अपनाने की प्रेरणा उन्हें आदर्श मानव जीवन के सफल निर्माता के रूप में स्थापित करती है ।

डॉ.महंत ने यह भी कहा कि कबीरदास जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं।आवश्यकता इस बात की है कि हम उनके द्वारा स्थापित सामाजिक मूल्यों को मन, वचन और कर्म से आत्मसात कर जन-कल्याण को ही जग-कल्याण समझें।

Related Articles

Back to top button