MainSlideछत्तीसगढ़

राज्यपाल सुश्री उइके ने राजभवन में किया ध्वजारोहण

रायपुर 15 अगस्त।छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सुबह राजभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया।

सुश्री उइके ने इस अवसर पर राजभवन सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव सोनमणि बोरा, विधि सलाहकार राधाकृष्ण अग्रवाल, उप सचिव श्रीमती रोक्तिमा यादव सहित राजभवन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button