MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मिले रिकार्ड 1145 नए संक्रमित मरीज,12 की मौत

रायपुर 25 अगस्त।छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में लगातार दूसरे दिन रिकार्ड 1145 नए संक्रमित मरीज मिले हैं,जबकि रिकार्ड 12 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई।इस दौरान 308 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज भी किया गया।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिन 1145 पाजिटिव मरीजों की पहचान की गई है, उनमें सर्वाधिक 364 रायपुर के हैं।इसके अलावा रायगढ़ के 117,बिलासपुर के 104,राजनांदगांव के 85,दुर्ग के 72,दंतेवाड़ा के 70,बस्तर के 48,सरगुजा के 40,कांकेर के 38,सुकमा के 28,बीजापुर के 25,सूरजपुर के 24,बलौदा बाजार के 23,धमतरी के 20,महासमुन्द के 17,नारायणपुर के 16,कोन्डागांव के 13,कबीरधाम के 11,गरियाबन्द.जांजगीर एवं अन्य राज्य के पांच-पांच,बालोद एवं कोरबा के चार-चार,जशपुर के दो,बेमेतरा.मुंगेली. पेन्ड्रा. कोरिया एवं बलरामपुर के एक-एक मरीज हैं।इन्हे भर्ती करवाने की प्रक्रिया जारी है।

इस दौरान विभिन्न कोरोना अस्पतालों से 308 मरीजो को ठीक होने पर अस्पतालों से डिस्चार्ज भी किया गया।इस दौरान 12 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई।रायगढ़ की एक महिला एवं पुरूष की कोविड़ अस्पताल रायगढ़ में,कोरिया एवं राजनांदगांव के एक-एक संक्रमित मरीज की एम्स रायपुर में,रायपुर के दो तथा कोरबा के एक मरीज की रायपुर के दो निजी अस्पतालों में तथा पांच मरीजों की रायपुर मेडिकल कालेज अस्पताल में मौत हो गई।

राज्य में अभी तक कुल 505193 संभावित मरीजों की पहचान कर उऩके सैंपल जांच के लिए भेजे गए,जिनमें कुल 23199 के सैंपल पाजिटिव मिले।राज्य में इस समय 9248 सक्रिय पाजिटिव मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है,जबकि कुल 13732 मरीजो को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है।राज्य में अब तक कुल 218 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button