MainSlideछत्तीसगढ़

कांकेर के भाजपा के तीनों प्रत्याशियों ने किया नामांकन

कांकेर 23 अक्टूबर।छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के तीनो विधानसभाओ भानुप्रतापुर, अंतागढ़ व कांकेर के भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों देव लाल दुग्गा, विक्रम उसेंडी व हीरा मरकाम द्वारा बाजे गाजे व आतिशबाजी के साथ आज कलेक्ट्रेट पहुंच नामांकन दाखिल किया गया।

तीनो प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिल करने से पहले कमल सदन कांकेर से कलेक्ट्रेट तक लोगो की भारी भीड़ के साथ पैदल चलते हुए रैली निकाली गयी।रैली में प्रमुख रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, भाजपा प्रदेश मंत्री निरंजन सिन्हा, जिलाध्यक्ष हलधर साहू, विधायक भोजराज नाग, मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भरत मटियारा उपस्थित थे।

नामांकन रैली में पूर्व विधायक मन्तु राम पवार, जिला महामंत्री विजय कुमार मंडावी, आलोक ठाकुर, महेश जैन, रवि तिवारी, सालिक राम साहू, राजकुमार फब्यानी , राजीव लोचन सिंह, निपेन्द्र पटेल सहित भाजपा के पदाधिकारियों, जिले के तीनों विधानसभाओ के कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button