MainSlideदेश-विदेश

भारत एवं पाक नियंत्रण रेखा और अन्य सभी क्षेत्रों में संघर्ष विराम पर सहमत

नई दिल्ली 25 फरवरी।भारत और पाकिस्तान नियंत्रण रेखा और अन्य सभी क्षेत्रों में संघर्ष विराम पर सहमत हो गए है।

रक्षा मंत्रालय ने एक वक्तव्य में कहा है कि दोनों देशों के सैन्य अभियानों के महानिदेशकों ने हॉटलाइन पर बात की। दोनों पक्ष सीमा पर शांति बनाए रखने और परस्पनर हित के मुद्दों पर ध्याभन देने तथा नियंत्रण रेखा और अन्य सभी क्षेत्रों में संघर्ष विराम के सख्त पालन पर सहमत हुए।

मंत्रालय ने कहा है कि दोनों पक्षों ने यह दोहराया कि किसी भी अप्रत्याशित स्थिति या गलतफहमी को दूर करने के लिए हॉटलाइन संपर्क और सीमा बैठकों की मौजूदा प्रक्रिया का उपयोग किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button