Sunday , February 15 2026

राज्यपाल ने वरिष्ठ साहित्यकार पांडेय के निधन पर किया दुख व्यक्त

रायपुर 06 मार्च।छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके ने वरिष्ठ साहित्यकार त्रिभुवन पांडेय के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

राज्यपाल ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

राज्यपाल ने कहा कि स्वर्गीय पांडेय ने अपना संपूर्ण जीवन साहित्य को समर्पित किया है। उनके जीवन का एकमात्र उद्देश्य लोगों को साहित्य से जोड़ना था। उनका लेखन विशिष्ट व मौलिक है। साहित्य जगत के सभी विधाओं में उन्होंने लेखन किया। उनकी रचनाएं नई पीढ़ी को सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।