MainSlideछत्तीसगढ़

महंत ने डा.अम्बेडकर को उनकी जयंती पर किया नमन

रायपुर,  14 अप्रैल। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत ने भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की आज 130 वी जयंती के अवसर पर उन्हें स्मरण करते हुए नमन किया हैं।

डॉ महंत ने अपने निवास कार्यालय में डा.अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि, डॉ. अम्बेडकर ने अपने पूरे जीवन में अछूतों, महिलाओं और मजदूरों के उत्थान के लिए प्रयास किए। सामाजिक-राजनीतिक सुधारक के रूप में आंबेडकर की विरासत का आधुनिक भारत पर गहरा असर हुआ है,और अपने जीवन को जाति उत्पीड़न और भेदभाव से लड़ने के लिए समर्पित किया, जिससे भारतीय समाज जाति व्यवस्था की बुराइयों के बारे में अधिक जागरूक हो गया, और इसे अधिक समावेशी बनाने की दिशा में काम किया, जिन्हें संविधान में विस्तार से बताया गया है। समूचे जीवन में उन्होंने अछूतों, महिलाओं और मजदूरों के उत्थान के लिए प्रयास किए।

डॉ महंत ने कोरोना संक्रमण को देखते हुये, लोगों को अपने घरों की सुरक्षा में रहते हुये, अम्बेडकर जयंती समारोह में भाग लेने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button