Friday , February 27 2026

छत्तीसगढ़ में मिले 15274 नए संक्रमित मरीज

रायपुर 03मई।छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 15274 नए संक्रमित मरीज मिले हैं,वहीं 266 संक्रमितों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अऩुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में 15274 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं उनमें सर्वाधिक जांजगीर के 1251 हैं।इसमें कोरबा के 1223,रायगढ़ के 1182,रायपुर के 1102,बिलासपुर के 1014,दुर्ग के 931, राजनांदगांव के 583,बलौदा बाजार के 747,बेमेतरा के 303,महासमुन्द के 702, कबीरधाम के 435,धमतरी के 450,सरगुजा के 509,जशपुर के 609,गरियाबन्द के 303,कांकेर के 520,सूरजपुर के 516,मुंगेली के 622,कोरिया के 579,कोन्डागांव के 221 तथा बस्तर के 172 मरीज शामिल है।नए संक्रमित मरीजों की संख्या के मामले में जांजगीर आज पहले स्थान पर पहुंच गया।

इस दौरान सर्वाधिक 63 मौते रायपुर में,दुर्ग में 33,रायगढ़ में 20,जांजगीर में 19,कोरबा में 15,धमतरी में 13 मौते हुई हैं।राजनांदगांव .बालोद एवं मुंगेली में 11-11,सूरजपुर में नौ,कांकेर में सात,कबीरधाम एवं गौरेला में छह-छह,महासमुन्द एवं जशपुर में पांच-पांच मौते हुई है।राज्य में इसके साथ ही कोरोना से होने वाली कुल मौते बढ़कर 9275 हो गई है।

राज्य में इस दौरान अस्पतालों एवं होमआईसोलेशन से 14376 लोगो को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया।राज्य में इस समय कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 120977 है।