MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मिले 361 नए संक्रमित मरीज

रायपुर 26 जून।छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 361 नए संक्रमित मरीज मिले हैं,वहीं चार संक्रमितों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अऩुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में 361 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं उनमें सर्वाधिक बीजापुर के 63 हैं जबकि सुकमा के 43,रायगढ़ के 23, जांजगीर के 18,बस्तर के 18,दुर्ग 15,दंतेवाड़ा के 18,जशपुर के 23 मरीज हैं।इस दौरान हुई चार मौते के साथ ही कोरोना से होने वाली कुल मौते बढ़कर 13427 हो गई है।

राज्य में इस दौरान अस्पतालों एवं होमआईसोलेशन से 526 लोगो को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया।राज्य में इसके साथ ही कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 6720 हो गई है।

Related Articles

Back to top button