MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मिले 405 नए संक्रमित मरीज

रायपुर 28 जून।छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 405 नए संक्रमित मरीज मिले हैं,वहीं छह संक्रमितों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अऩुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में 405 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं उनमें सर्वाधिक बीजापुर के 46 हैं जबकि सरगुजा के 32,सुकमा के 30,रायपुर के 21,रायगढ़ के 14, जांजगीर के 35,बस्तर के 30,दुर्ग 11,दंतेवाड़ा के 20,जशपुर के 25 मरीज हैं।इस दौरान हुई छह मौते के साथ ही कोरोना से होने वाली कुल मौते बढ़कर 13437 हो गई है।

राज्य में इस दौरान अस्पतालों एवं होमआईसोलेशन से 787 लोगो को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया।राज्य में इसके साथ ही कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 6208 हो गई है।

Related Articles

Back to top button