MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं 26 जुलाई से

रायपुर, 15 जुलाई।छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड द्वारा हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी पत्राचार पाठ्यक्रम परीक्षा 2021(मुख्य एवं अवसर परीक्षा) तथा उर्दू अदीब, उर्दू माहिर के प्रमाण-पत्र की परीक्षा 26 जुलाई से आयोजित की गई है।

बोर्ड की विज्ञप्ति के अनुसार यह परीक्षा 31 जुलाई तक चलेगी। परीक्षार्थियों को अग्रेषण केन्द्र से परीक्षा सामग्री 23 एवं 24 जुलाई को वितरित की जाएगी। सभी परीक्षार्थी अपने घर से ही परीक्षा देंगे।

उल्लेखनीय है कि कोविड-19 कोरोना वायरस संक्रमण से सुरक्षा एवं बचाव को ध्यान में रखते हुए परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button