MainSlideदेश-विदेश

देश में बच्चों के लिए कोविड टीकाकरण सितम्बर में शुरू होने की उम्मीद

नई दिल्ली 24 जुलाई।भारत में बच्चों के लिए कोविड टीकाकरण इस वर्ष सितम्बर में शुरू होने की उम्मीद है।

भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान नई दिेल्‍ली के निदेशक डॉ.रणदीप गुलेरिया ने कहा कि दवा कम्पनी ज़ायडस ने टीकों का परीक्षण पूरा कर लिया है और उसकी आपात अनुमति के इंतजार में है।

उन्होने बताया कि भारत बायोटेक के कोवैक्सीन का परीक्षण अगस्त या सितम्बर तक पूरा हो जाएगा और इसके बाद इसे मंजूरी मिलने की उम्‍मीद है।

 

Related Articles

Back to top button