MainSlideराजनीति

उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन

लखनऊ 21 अगस्त।काफी समय से बीमार चल रहे उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कल्याण सिंह का आज देऱ शाम निधन हो गया।वह 89 वर्ष के थे।

श्री सिंह को पिछले महीने चार जुलाई को तबियत खराब होने के बाद राजधानी के संजय गांधी आर्युर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कवाया गया था।श्री सिंह की तबियत में एक बार सुधार की खबरें आई लेकिन धीरे धीरे उनकी स्थिति खराब होती गई,और उनके कई अंगों ने काम करना बन्द कर दिया।आज शाम अचानक उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई और निधन हो गया।

श्री सिंह उत्तरप्रदेश के दो बार 1991 एवं 1997 में मुख्यमंत्री रहे।उन्हे काफी सख्त प्रशासक के रूप में जाना जाता था।केन्द्र में मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद उन्हे राजस्थान का राज्यपाल बनाया गया था।इस पद से हटने के बाद उऩ्होने फिर भाजपा की सदस्यता ले ली थी।कुछ समय के लिए वह भाजपा से बाहर भी रहे और अपना अलग दल भी बनाया था।

 

 

Related Articles

Back to top button