MainSlideदेश-विदेश

चार्टर्ड विमानों से विदेशी पर्यटकों को देश में आने की अनुमति

नई दिल्ली 16 अक्टूबर।केन्द्र सरकार ने चार्टर्ड विमानों से विदेशी पर्यटकों को देश में आने की अनुमति दे दी है।

गृह मंत्रालय ने 15 अक्टूबर से चार्टर्ड विमानों से भारत आने वाले विदेशियों को नया पर्यटक वीज़ा देना शुरू कर दिया है।मंत्रालय ने कहा है कि विदेशी पर्यटकों, उनको भारत में लाने वाले विमानों और लैंडिंग केन्द्रों पर अन्य हितधारकों को स्वास्थ्य मंत्रालय से अधिसूचित कोविड मानकों का पालन करना होगा।

कोविड महामारी के कारण विदेशियों को जारी सभी वीज़ा पिछले वर्ष निलंबित कर दिए गए थे।

Related Articles

Back to top button