MainSlideछत्तीसगढ़

राज्यपाल ने शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस पर उन्हें किया नमन

रायपुर, 09 दिसम्बर।छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके ने राज्य के महान स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस पर उन्हें नमन किया है।

सुश्री उइके ने आज यहां जारी संदेश में कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह प्रदेश के महान स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने गरीबों की भलाई और देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहूति दी थी।ऐसे ही महान लोगों की बदौलत आज हम आजादी की आबोहवा में सांस ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हम सब उनके योगदान को याद करें और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प लें।

Related Articles

Back to top button