होम मेनस्लाइड संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से होगा शुरू

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से होगा शुरू

0

नई दिल्ली 14 जनवरी। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा।

बजट सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से 11 फरवरी तक चलेगा जबकि दूसरा चरण 14 मार्च से 8 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। दूसरे चरण की समयावधि सरकार की जरूरतों पर निर्भर होगी।

सरकार वित्‍त वर्ष 2022-23 के लिए पहली फरवरी को बजट पेश करेगी।