Monday , February 16 2026

सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का निधन

मुबंई 06 फरवरी।सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का आज यहां ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया।वह  92 वर्ष की थी।

लता मंगेशकर को कोरोना संक्रमण और निमोनिया से पीडि़त होने के बाद 8 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।उनका जन्म 28 सितंबर, 1929 को इंदौर में हुआ था। वह भारत की सबसे लोकप्रिय और आदरणीय गायिका थीं।

लता जी को वर्ष 2001 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से अलंकृत किया गया था। लता जी ने लगभग तीस से ज्यादा भाषाओं में फ़िल्मी और गैर-फ़िल्मी गाने गाये हैं लेकिन उनकी मुख्य पहचान भारतीय सिनेमा में एक पार्श्वगायिका के रूप में रही है।