MainSlideछत्तीसगढ़

राज्यपाल ने न्यायमूर्ति गोस्वामी को छत्तीसगढ़ के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ

रायपुर, 12 अक्टूबर। न्यायमूर्ति अरूप कुमार गोस्वामी को छत्तीसगढ़ के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ आज दिलाई गई।

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज राजभवन के दरबार हॉल में श्री गोस्वामी को उच्च न्यायालय, छत्तीसगढ़ के मुख्य न्यायाधीश पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके पूर्व श्री गोस्वामी आंध्रप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद पर कार्यरत थे।

राज्यपाल सुश्री उइके एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने न्यायमूर्ति अरूप कुमार गोस्वामी को पुष्पगुच्छ भेंटकर शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने मुख्य न्यायाधीश को शाल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, खाद्य मंत्री मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा रायपुर के महापौर एजाज ढेबर भी उपस्थित थे।

समारोह में मुख्य न्यायाधीश श्री गोस्वामी की धर्मपत्नी डॉ. नीलाक्षी गोस्वामी सहित छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण उपस्थित थे। शपथ ग्रहण समारोह के प्रारंभ में प्रदेश के मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा राष्ट्रपति के वारंट का वाचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक डी.एम.अवस्थी, राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो सहित राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं हाईकोर्ट के अधिवक्तागण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button