होम खास ख़बर देश में कल से लगेंगे 12 से 14 वर्ष की आयुवर्ग के...

देश में कल से लगेंगे 12 से 14 वर्ष की आयुवर्ग के बच्चों को कोविडरोधी टीके

0
(फाइल फोटो)

नई दिल्ली 15 मार्च। देश में 12 से 14 वर्ष की आयुवर्ग के बच्‍चों को कल से कोविडरोधी टीके लगाये जाएंगे। इन्‍हें केवल कोर्बेवैक्‍स टीका लगाया जाएगा।

कोविड टास्क फोर्स के अध्यक्ष एन. के आरोड़ा ने बताया कि कल से इन बच्चों के टीका लगेगा।इसके लिए एक तो कोविन में जाकर के आप अपना रजिस्‍ट्रेशन करा सकते हैं, जो अपने नजदीकी टीकाकरण केन्‍द्र है और जहां पर इस समय आस-पास घर के जो नजदीकी टीकाकरण है, वहां पर आप ले जा सकते हैं बच्‍चे को या बच्‍चे के साथ जाइये या स्‍कूल के अंदर भी वहां टीचर्स से पता चल जाएगा और रजिस्‍ट्रेशन हो जाए नहीं तो जस्‍ट वॉक इन, आप जा सकते हैं और बच्‍चों को टीका लगवा सकते हैं।

उन्होने बताया कि बच्‍चों को कोई भूखे पेट या खाली पेट जाने की जरूरत नहीं है। हां टीका लगने के बाद आधा घंटा टीकाकरण केन्‍द्र पर रूकना है और उसके बाद एक अपना सामान्‍य जो जीवन है, जो अपनी दिनचर्या है, वो बच्‍चा अपना कर सकता है। चाहे वो स्‍कूल जा रहा हो या कुछ खेलकूद करना हो। तीसरी चीज यह है कि यह वाला जो टीका जो कार्बेवेक्‍स लगाया जा रहा है इसके साइडइफैक्‍ट बहुत ही कम हैं या न के बराबर हैं। बल्कि इंजेक्शन जहां लगाया जा सकता है बहुत कभी कभार वहां पर हल्‍का दर्द हो सकता है या सूजन हो सकती है। उस स्थिति में आपके जो टीकाकरण केन्‍द्र पर जो व्‍यक्ति हैं वो आपको बताएंगे कि पेरासिटामोल की गोली या सिरप दिया जा सकता है और इसके अलावा कुछ भी चिंता करने की आवश्‍यकता नहीं है।