MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मिले 12666 नए संक्रमित मरीज

रायपुर 25 अप्रैल।छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 12666 नए संक्रमित मरीज मिले हैं,वहीं 199 संक्रमितों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अऩुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में 12666 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं उनमें सर्वाधिक 1639 रायपुर के हैं।इसमें दुर्ग के 1355,राजनांदगांव के 661,बिलासपुर के 988,बलौदा बाजार के 706,बेमेतरा के 476,महासमुन्द के 402,कोरबा के 791,कबीरधाम के 299,धमतरी के 290 ,सरगुजा के 319 ,जांजगीर के 680,रायगढ़ के 761,जशपुर के 352,गरियाबन्द के 324,कांकेर के 447,सूरजपुर के 264,मुंगेली के 402,कोरिया के 261 एवं बस्तर के 256 मरीज शामिल है।नए संक्रमित मरीजों की संख्या के मामले में रायपुर लगातार पहले स्थान पर बना हुआ हैं।

इस दौरान सर्वाधिक 44 मौते रायपुर में,बिलासपुर में 35,दुर्ग में 21 कोरबा में 14 मौते हुई है।बालोद में 13,धमतरी में 12,राजनांदगांव में नौ,जांजगीर में आठ,सरगुजा में सात,महासमुन्द.रायगढ़ एवं जशपुर में चार-चार,कबीरधाम.कोरिया एवं कांकेर में तीन –तीन मौते हुई है।इसके अलावा आज की विज्ञप्ति में बालोद.रायपुर.दुर्ग एवं रायगढ़ के चिकित्सा संस्थानों में पूर्व में हुई नौ मौतो का शामिल किया गया है।इन्हे मिलाकर मृतकों की संख्या 199 हो गई है।राज्य में इसके साथ ही कोरोना से होने वाली मौते बढ़कर 7310 हो गई है।

राज्य में इस दौरान अस्पतालों एवं होमआईसोलेशन से 11223 लोगो को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया।राज्य में इस समय कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 123835 है।

Related Articles

Back to top button