MainSlideराजनीति

मोदी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर उ.प्र.के सांसदों से करेगे चर्चा

नई दिल्ली 02 अगस्त।प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आज राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सांसदों के साथ बैठक करेंगे।

    सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री आज शाम उत्तर प्रदेश के काशी, गोरखपुर और अवध क्षेत्र के एनडीए सांसदों के साथ बैठक करेंगे। गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इसमें शामिल होंगे।

     श्री मोदी आज ही तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, तथा अंडमान निकोबार द्वीप समूह के एनडीए सांसदों के साथ भी वार्ता करेंगे।

Related Articles

Back to top button