MainSlideछत्तीसगढ़

बृजमोहन ने जिंदल स्टील एवं प्रकृति की ओर द्वारा लगे पुष्प प्रदर्शनी का किया समापन

रायपुर 13 जनवरी।राजधानी रायपुर के गांधी उद्यान में लगी पुष्प एवं फल सब्जी प्रदर्शनी का सोमवार को समापन शिक्षा मंत्री माननीय बृजमोहन अग्रवाल ने किया।

     श्री अग्रवाल ने सभी स्टॉल्स में जाकर स्टॉल्स की जानकारी ली एवं आयोजन के लिए सभी आयोजनकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए सभी को बधाई दी साथ ही ग्लोबल वार्मिंग को कम करने के लिए इस तरह के आयोजन का होना अति आवश्यक बताया।उन्होंने सभी प्रतिभागियों को सम्मान राशि के साथ प्रमाण पत्र भी दिए।

  इस दौरान जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के प्रेसिडेंट प्रदीप टंडन ने एवं प्रकृति की ओर सोसाइटी के अध्यक्ष मोहन वारल्यानी के साथ कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button