MainSlideखास ख़बरराजनीति

भाजपा कर्नाटक में किसी दल से नही करेंगी गठबंधन- अमित शाह

माड्या(कर्नाटक) 31 दिसम्बर।केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी कर्नाटक में जनता दल(एस) के साथ गठबंधन नहीं करेगी और अकेले चुनाव लड़कर राज्य में सरकार भी बनाएगी।

    श्री शाह ने आज यहां कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि उनके लिए सत्ता भ्रष्टाचार का एक माध्‍यम है जबकि भाजपा के लिए यह गरीबों के लिए काम करने का माध्‍यम है।

     उन्होने कहा कि कांग्रेस वाले जब भी चुनाव आता है। नई-नई चीजें लेकर आ जाते हैं। उनके लिए सत्‍ता भ्रष्‍टाचार करने का एक साधन है और हमारे लिए सत्‍ता राज्‍य के गरीब से गरीब व्‍यक्ति को सुखी करने का एक साधन है।

Related Articles

Back to top button