Thursday , February 26 2026

बिहार में जहरीली शराब पीकर मरने वालों की संख्या बढ़कर 59 हुई

पटना 16 दिसम्बर।बिहार के सारण जिले मेंजहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 59 हो गई है।

     आधिकारिक जानकारी के अनुसार मसरख ब्लॉक से सर्वाधिक 26 लोगों की मृत्यु की खबर है। जिले के ईसापुर, अमनौर और मरहौरा इलाकों में 33 लोगों की मृत्यु हुई।मृतकों की संख्या और बढ सकती है। कुछ लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है।

    सारण के जिलाधिकारी राजेश मीणा ने बताया कि अब तक 123 लोगों को हिरासत में लिया गया है। बिहार सरकार ने सारण जिले में जहरीली शराब पीने से लोगों की हुई मृत्यु की जांच के लिए एकविशेष जांच दल-एस आई टी का गठन किया है।