MainSlideराजनीति

बिहार में महागठबंधन में सीटों का हुआ बंटवारा

पटना 03 अक्टूबर।बिहार में राष्‍ट्रीय जनता दल कांग्रेस एवं वाम दलों पर सीटों के बंटवार पर सहमति बन गई है।

राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने बताया कि उनकी पार्टी 144 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि कांग्रेस 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। इसके अलावा, कांग्रेस वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ेगी, जिस पर सात नवम्‍बर को उपचुनाव होगा।

उन्होंने कहा कि महागठबंधन में वाम-दलों के साथ मिलकर 29 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। इसमें से भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी – माले को 19 सीटों की भागीदारी मिली है, जबकि भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी को छह और भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी- मार्क्‍सवादी को चार सीटें दी गई हैं। श्री यादव ने कहा है कि उनकी पार्टी विकासशील इन्सान पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा- को 144 सीटों के अपने कोटे से सीटें देगी। उन्होंने कहा कि इन सीटों के बारे में घोषणा जल्‍द ही कर दी जाएगी।

महागठबंधन के सभी छह दलों ने एकजुटता के साथ तेजस्‍वी यादव के नेतृत्‍व में विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की। कांग्रेस की वरिष्‍ठ नेता अविनाश चन्‍द्र पाण्‍डेय ने इसका ऐलान किया। इसके साथ ही यह साफ हो गया कि तेजस्‍वी मुख्‍य विपक्षी गठबंधन के मुख्‍यमंत्री पद का चेहरा होंगे। तेजस्‍वी यादव ने कहा कि चुनाव में विकास और युवा बेराजगारी बड़ा मुद्दा है।

Related Articles

Back to top button