MainSlideखास ख़बरराजनीति

त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार तेज

नई दिल्ली 09 फरवरी।त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार तेज हो गया है। सभी राजनीतिक दल मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए लगे हुए हैं।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि 2018 में त्रिपुरा में जब से भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आई है वहां शांति और खुशहाली है तथा राज्य में विकास हो रहा है। आज खैरपुर में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए श्री नड्डा ने कहा कि उनकी पार्टी लोगों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

कांग्रेस नेता बीरजीत सिन्हा और आशीष कुमार साहा ने आज अपनी पार्टी के पक्ष में प्रचार किया और मतदाताओं से आग्रह किया कि वह कांग्रेस और वाम गठबंधन का समर्थन करें। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार, बृंदा करात और सीताराम येचुरी सहित वाम दल के प्रमुख नेता भी चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं।तृणमूल कांग्रेस और टिपरा मोथा पार्टी के नेता घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं। त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान होगा।

मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए  कल नाम वापस लेने का अंतिम दिन है। मेघालय में जांच के बाद 375 उम्मीदवारों का नामांकन वैध पाए गए। इन उम्मीदवारों में 36 महिलाएं हैं।मेघालय समाज में महिलाओं का वर्चस्व होने के बावजूद राज्य की राजनीति में उनका प्रतिनिधित्व बहुत कम है। मेघालय देश के उन चुनिंदा राज्यों में से है जहां पर महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से अधिक है इतना ही नहीं वोट डालने के मामले में भी महिलाएं पुरुषों से ज्यादा बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी करती हैं।

Related Articles

Back to top button