राजनीति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिरसा मुंडा छात्र गतिविधि केंद्र का किया उद्घाटन…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर मेरे लिए भगवान के समान थे। भीमराव अंबेडकर ने कुछ ऐसा किया था जिसकी वजह से मैं आपके सामने खड़ी हूं। वह सोमवार को बीबीएयू के 10वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि रहीं। यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिरसा मुंडा छात्र गतिविधि केंद्र का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने बताया कि बाबा साहब अंबेडकर के जीवन में बहुत संघर्ष था। अनेक चुनौतियों का सामना कर उन्होंने शिक्षा प्राप्त की।
स्टार्टअप के लिए बने इनक्यूबेशन सेंटर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि बीबीएयू में स्टार्टअप के लिए इनक्यूबेशन सेंटर बने। भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इको सिस्टम वाला देश है। विद्यार्थियों को रिसर्च और इनोवेशन के लिए प्रोत्साहित करें। इसके अलावा, बीबीएयू को एनईपी 2020 को लागू करने के लिए बधाई देते हुए कहा कि एनईपी 2020 में भी रिसर्च पर जोर दिया गया। जो बनना है उसके लिए आज से ही करें प्रयास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि डिग्री लेने वाले विद्यार्थियों में 42 प्रतिशत लड़कियां हैं और मेडल पाने में भी 60 प्रतिशत छात्राएं हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को मंत्र दिया कि जीवन में आप जो भी बनना चाहते हैं, उसके लिए आज से ही प्रयास करें। अपने लक्ष्यों को कभी भी अपने मन मस्तिष्क से दूर न होने दें।  

Related Articles

Back to top button