MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मिले 14994 नए संक्रमित मरीज

रायपुर 30 अप्रैल।छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 14994 नए संक्रमित मरीज मिले हैं,वहीं 269 संक्रमितों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अऩुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में 14994 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं उनमें सर्वाधिक दुर्ग के 1310 हैं।इसमें रायपुर के 1118,राजनांदगांव के 765,बिलासपुर के 1081,बलौदा बाजार के 813,बेमेतरा के 478,महासमुन्द के 557, कोरबा के 1236,कबीरधाम के 554,धमतरी के 361,सरगुजा के 530,जांजगीर के 1077,रायगढ़ के 879,जशपुर के 452,गरियाबन्द के 285, कांकेर के 479,सूरजपुर के 397,मुंगेली के 553,कोरिया के 511 एवं बस्तर के 202 मरीज शामिल है।नए संक्रमित मरीजों की संख्या के मामले में आज दूसरे दिन भी दुर्ग पहले स्थान पर हैं।

इस दौरान सर्वाधिक 56 मौते रायपुर में,बिलासपुर में 31,दुर्ग में 20 राजनांदगांव में 19,जांजगीर में 17 एवं कोरबा में 15 मौते हुई है।धमतरी में 12,बालोद में आठ,कबीरधाम.सरगुजा.कोरिया एवं जशपुर में पांच- पांच,महासमुंद.गौरेला.बलरामपुर एवं कांकेर में तीन- तीन मौते हुई है।इसके अलावा आज की विज्ञप्ति में बालोद.रायपुर.दुर्ग.राजनांदगांव.बलौदा बाजार.कोरबा.जांजगीर.बेमेतरा.गरियाबंद एवं रायगढ़ के चिकित्सा संस्थानों में पूर्व में हुई 53 मौतो का शामिल किया गया है।इन्हे मिलाकर मृतकों की संख्या 269 हो गई है।राज्य में इसके साथ ही कोरोना से होने वाली मौते बढ़कर 8581 हो गई है।

राज्य में इस दौरान अस्पतालों एवं होमआईसोलेशन से 12804 लोगो को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया।राज्य में इस समय कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 118958 है।

Related Articles

Back to top button