MainSlideखेल जगत

भारत की पुरुष फुटबॉल टीम ने बांग्लादेश को एक शून्‍य से हराया

हांगचोओ 21 सितम्बर।एशियाई खेलों में आज भारतीय फुटबॉल टीम ने बांग्लादेश को एक-शून्य से हराकर पहली जीत दर्ज की।

   भारत की ओर से एकमात्र गोल सुनील छेत्री ने खेल के 85वें मिनट में किया। इस जीत ने भारत को नॉकआउट रेस में बनाए रखा है। महिला फुटबॉल में चीनी ताइपे ने भारत को दो-एक से हराया। महिला क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है।

   क्वार्टर फाइनल मे मलेशिया के साथ मैच वर्षा के कारण रद्द किए जाने से तालिका में शीर्ष पर रहने के कारण भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। 

Related Articles

Back to top button