MainSlideखास ख़बरब्रेकिंग न्यूज

चुनाव आयुक्त अरूण गोयल ने दिया पद से इस्तीफा

नई दिल्ली 09 मार्च।देश में आम चुनावों की चल रही उल्टी गिनती के बीच चुनाव आयुक्त अरूण गोयल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया हैं।

     राष्ट्रपति द्रौपदी मर्मू ने चुनाव आयुक्त अरूण गोयल का इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है।विधि एवं न्याय मंत्रालय ने इस बारे में अधिसूचना भी जारी कर दी है।

    श्री गोयल को नवम्बर 22 में उस समय आनन फानन में चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था जब चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के सम्बन्ध में उच्चतम न्यायालय में सुनवाई चल रही थी।उस दौरान आनन फानन में की गई इस नियुक्ति पर न्यायालय ने सवाल भी उठाया था।

Related Articles

Back to top button