MainSlideछत्तीसगढ़

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने अम्बेडकर जयंती पर दी शुभकामनाएं

(फाइल फोटो)

रायपुर 13 अप्रैल।छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल  सुश्री उइके ने जयंती की पूर्व संध्या पर यहां जारी अपने संदेश में कहा कि डॉ. बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर ने भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सामाजिक समरसता पर बल देते हुए हमेशा शोषितों और पीड़ितों के लिए आवाज बुलंद की। वे महिला उत्थान के भी प्रबल पक्षधर थे और उन्हें सशक्त, सबल एवं शिक्षित करने पर बल दिया। राज्यपाल ने कहा कि हम सबको डॉ. अम्बेडकर के विचारों का अनुसरण करते हुए समतामूलक समाज की स्थापना करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए।

श्री बघेल ने अलग जारी अपने संदेश में कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने भारतीय संविधान तैयार करने में केन्द्रीय भूमिका निभाते हुए सम्पूर्ण प्रभुत्व संपन्न गणराज्य की नींव रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।उन्होंने दलितों के अधिकारों के लिए अभियान चलाया। दलितों के साथ उन्होंने मजदूरों और महिलाओं के अधिकारों की  वकालत की और उनके उत्थान के लिए संविधान में अनेक प्रावधान किए।राज्य सरकार बाबा साहब के बताए मार्ग पर चल कर समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए अनेक योजनाओं पर अमल कर रही है।

उऩ्होने बाबा साहब के अनुयायियों से बाबा साहब का जन्मदिन कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण को देखते हुए घर पर मनाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button