MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मिले 15084 नए संक्रमित मरीज

रायपुर 26 अप्रैल।छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 15084 नए संक्रमित मरीज मिले हैं,वहीं 226 संक्रमितों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अऩुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में 15084 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं उनमें सर्वाधिक 1394 रायपुर के हैं।इसमें दुर्ग के 1183,राजनांदगांव के 789,बिलासपुर के 1296,बलौदा बाजार के 880,बेमेतरा के 357,महासमुन्द के 491,कोरबा के 1036,कबीरधाम के 559,धमतरी के 423 ,सरगुजा के 582 ,जांजगीर के 893,रायगढ़ के 1085,जशपुर के 452,गरियाबन्द के 340,कांकेर के 518,सूरजपुर के 395,मुंगेली के 501,कोरिया के 418 एवं बस्तर के 213 मरीज शामिल है।नए संक्रमित मरीजों की संख्या के मामले में रायपुर लगातार पहले स्थान पर बना हुआ हैं।

इस दौरान सर्वाधिक 62 मौते रायपुर में,बिलासपुर में 28,दुर्ग में 18 कोरबा में 17 मौते हुई है।रायगढ में 11,राजनांदगांव एवं जांजगीर में 10-10,बालोद में आठ,कबीरधाम छह,बेमेतरा में पांच,सरगुजा एवं कांकेर में चार-चार तथा मुंगेली.कोरिया एवं जशपुर में तीन-तीन मौते हुई है।इसके अलावा आज की विज्ञप्ति में रायपुर.दुर्ग,धमतरी एवं जशपुर के चिकित्सा संस्थानों में पूर्व में हुई 11मौतो का शामिल किया गया है।इन्हे मिलाकर मृतकों की संख्या 226 हो गई है।राज्य में इसके साथ ही कोरोना से होने वाली मौते बढ़कर 7536 हो गई है।

राज्य में इस दौरान अस्पतालों एवं होमआईसोलेशन से 14977 लोगो को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया।राज्य में इस समय कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 121352 है।

Related Articles

Back to top button