MainSlideखास ख़बरराजनीति

नायडू के कांग्रेस से हाथ मिलाने की मोदी ने की तीखी आलोचना

अमरावती 06 जनवरी।प्रधानमंत्री नरेन्‍द्री मोदी ने कांग्रेस से हाथ मिलाने के लिए  आंध्र प्रदेश के मुख्‍यमंत्री चन्‍द्रबाबू नायडू की कड़ी आलोचना की है।

श्री मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के अनंतपुर, कड़प्‍पा, कुरूनुल, नरसाराओपेट और तिरूपति के भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए आरोप लगाया कि नायडू ने ऐसा अपनी सत्‍ता बचाने के लिए किया है।उन्होने कहा कि राज्‍य के पूर्व मंख्‍यमंत्री एन.टी. रामाराव तेलुगू गौरव के सच्‍चे प्रती‍क थे और उन्‍होंने तेलुगू हितों की अनदेखी करने के लिए कभी भी कांग्रेस को माफ नहीं किया था।

उन्‍होंने कहा कि ये एनटीआर ही थे जिन्‍होंने कांग्रेस मुक्‍त भारत आंदोलन को हवा दी थी और कांग्रेस विरोधी राष्‍ट्रीय मोर्चे का गठन किया था।प्रधानमंत्री ने कहा कि आज उन्‍हीं एनटीआर के दामाद ने अपना सिर कांग्रेस के आगे झुका दिया है।

Related Articles

Back to top button