MainSlideदेश-विदेश

दस वर्षों से फरार विधायक की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़(उ.प्र.) 11 अगस्त।आजमगढ़ की सगड़ी सीट से समाजवादी पार्टी(सपा) के विधायक रहे सर्वेश सिंह सीपू की हत्या के 10 साल बाद मुख्य आरोपी अरविन्द कश्यप को यूपी एसटीएफ ने पंजाब से गिरफ्तार किया है।

     पुलिस के अनुसार आरोपी कश्यप  के ऊपर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।अरविन्द ने माफिया ध्रुव सिंह के इशारे पर विधायक को गोली मारी थी।मुख्य अभियुक्त अरविन्द फरार चल रहा था, एसटीएफ ने उसे लुधियाना से गिरफ्तार किया। इस हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस तलाश रही है।

     ज्ञातव्य हैं कि 19 जुलाई 13 को आजमगढ़ की सगड़ी सीट से सपा के विधायक सर्वेश सिंह सीपू की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में सात लोगों को कोर्ट ने सजा सुनाई थी।

Related Articles

Back to top button