MainSlideछत्तीसगढ़राजनीति

गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर आयेंगे एक सितम्बर को

रायपुर 30 अगस्त।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एक सितम्बर को दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं।

    भाजपा प्रदेश कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार श्री शाह 01 सितम्बर को शाम को नियमित विमान से रायपुर पहुंचेंगे।वहां से भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचकर भाजपा विभिन्न बैठके लेंगे।

   श्री शाह अगले दिन 02 सितम्बर को सुबह 11 बजे बजे साइंस कॉलेज स्थित प. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में प्रदेश की भूपेश सरकार के खिलाफ जनता की ओर से आरोप पत्र पेश करेंगे। उसके बाद शाम को महासमुंद जिले के अर्जुन्दा सरायपाली में जनजाति समाज द्वारा आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

Related Articles

Back to top button