MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अब तक 293.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

रायपुर 03 जुलाई।छत्तीसगढ़ में गत एक जून से अब तक 293.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।

राज्य के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक राज्य के विभिन्न जिलों में आज सुबह रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार सरगुजा में 8.9 मिमी, बलरामपुर में 0.8 मिमी, जशपुर में 15.4 मिमी, कोरिया में 5.3 मिमी, बिलासपुर में 2.7 मिमी, मुंगेली में 4.0 मिमी, रायगढ़ में 2.1 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 36.2 मिमी और दुर्ग में 8.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।

इसी प्रकार कबीरधाम में 2.0 मिमी, राजनांदगांव में 0.7 मिमी, बेमेतरा में 1.0 मिमी, बस्तर में 1.7 मिमी, कोण्डागांव में 10.2 मिमी, कांकेर में 3.0 मिमी, नारायणपुर में 8.0 मिमी और सुकमा में 6.9 औसत वर्षा आज रिकार्ड की गई।

Related Articles

Back to top button