MainSlideराजनीति

अण्णा हजारे ने अपनी भूख हड़ताल की समाप्त

नई दिल्ली 29 मार्च।अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता अण्णा हजारे ने अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी है।

उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस और केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के साथ बैठक के बाद अनशन समाप्त किया।

श्री हजारे ने कहा कि सरकार ने जल्द ही केन्द्र में लोकपाल और राज्यों में लोकायुक्त नियुक्त करने के बारे में उन्हें आश्वासन दिया है।उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मांगे पूरी नहीं होती हैं तो वे फिर सितम्बर से विरोध शुरू कर देंगे।

Related Articles

Back to top button