MainSlideछत्तीसगढ़

कपड़ों की खरीदी हथकरघा संघ से करने के बघेल ने दिए निर्देश

रायपुर 20 जुलाई।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों को शासकीय कार्यालयों में उपयोग होने वाले कपड़ों की खरीदी हथकरघा संघ से करने के निर्देश दिए है।

श्री बघेल ने इस बारे में दिए निर्देश में कहा है कि छत्तीसगढ़ ग्रामोद्योग विभाग के अंतर्गत गठित छत्तीसगढ़ हथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ के माध्यम से ही किया जाए। यहां कपड़े उपलब्ध नही होने पर इनकी अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद ही बाहर से खरीदी की जाए।

ज्ञातव्य हैं कि बहुत से विभाग द्वारा खुली निविदा से बाहर से कपड़ों की खरीद कर ली जाती है,जिसके कारण तमाम बुनकरों के सामने जीविका की समस्या उत्पन्न हो गई है।यह मामला विधानसभा के मानसून सत्र में भी उठा था।

Related Articles

Back to top button