MainSlideछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज

साय ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

रायपुर, 10 जनवरी।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है।

       श्री साय ने शास्त्री जी की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर आज यहां जारी संदेश में कहा कि शास्त्री जी ने अपना पूरा जीवन देश सेवा में समर्पित कर दिया। सादा जीवन उच्च विचार के मार्गदर्शी सिद्धांत को उन्होंने आजीवन अपनाया और लोगों के लिए मिसाल प्रस्तुत की। सशक्त भारत के निर्माण में उनका योगदान अतुलनीय है। शास़्त्री जी ने भारतीय स्वाधीनता संग्राम के महत्वपूर्ण आन्दोलनों में सक्रिय भागीदारी निभाई। कई बार जेल भी गए।

      उन्होने कहा कि शास्त्री जी के जय जवान-जय किसान के नारे ने जवानों के बलिदान के साथ अन्नदाता किसानों की मेहनत को भी सम्मान दिलाया।शास़्त्री जी के जीवन मूल्य हमेशा सब को प्रेरित करते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button