Thursday , February 26 2026

राज्यपाल हरिचंदन ने गणतंत्र दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

रायपुर, 25 जनवरी।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

    श्री हरिचंदन ने आज यहां जारी संदेश में कहा कि हमारा देश 26 जनवरी 1950 को गणतंत्र बना और यह दुनिया के विशालतम गणतंत्रों में से एक है।यह दिवस स्वतंत्रता, समानता, और भाईचारे के प्रतीक के रूप में हमें जोड़ता है। उन्होंने सीमाओं पर रक्षा करने वाले हमारे प्रहरियों और सुरक्षा बलों के जवानों को उनके योगदान के लिए नमन किया।

     उन्होंने कहा कि हमारे देश का गणतंत्र और आजादी कायम रहे इसकी जिम्मेदारी देश के प्रत्येक नागरिक की है विशेष कर युवाओं की है। उन्हें देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने और समर्पण, निष्ठा, और ईमानदारी से देश की सेवा करने का प्रण लेना चाहिए।