MainSlideछत्तीसगढ़

ऋण माफी के बाद मुख्यमंत्री बघेल ने किसानों से की सीधी बात

रायपुर 27 दिसम्बर।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सहकारी समितियों द्वारा किसानों की लिंकिंग  में 1248 करोड़ रूपए की काटी गई राशि के किसानों के खातों में वापस किए जाने के बाद किसानों से सीधी बात की।

सहकारी समितियों ने लिंकिंग में तीन लाख 57 हजार किसानों का पैसा काट लिया था, उसे आज उनके खातों में वापस जमा कर दिया गया। प्रदेश की 1276 सहकारी समितियों द्वारा किसानों की 1248 करोड़ रूपए की राशि लिंकिंग में काट ली गई थी।

श्री बघेल ने जिन किसानों का लिंकिंग की राशि वापस की गई है, उनसे मोबाइल में बात कर हकीकत की जानकारी ली।उन्होने किसानों से छत्तीसगढ़ी में बात की, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मुख्यमंत्री ने जब मुंगेली के किसान श्री जगदीश गोस्वामी से बात की तो उन्होंने बताया कि उनके खाते में दो लाख 12 हजार 750 रूपए आज ही जमा हुए हैं। इसका मैसेज उनके मोबाइल में आया है।

मुख्यमंत्री ने कवर्धा के किसान श्री डोमन सिंह यादव से बात की। श्री यादव ने बताया कि उनके खाते में आज 84 हजार 276 रूपए जमा हुआ है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को बधाई दी। श्री बघेल ने चारामा के किसान श्री छन्नूलाल से भी बात की। श्री छन्नू लाल ने बताया कि उनके खाते में दो लाख 16 हजार 774 रूपए जमा होने का मैसेज उनके मोबाइल में आया है। सभी किसानों ने मुख्यमंत्री की इस संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया।

 

Related Articles

Back to top button