Saturday , January 24 2026

अखबार के दफ्तर पर हमले में पांच लोगो की मौत

वाशिंगटन 29 जून।अमरीका के मेरीलैंड प्रांत में कल गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने कहा है कि एन्नापोलिस शहर में एक स्थानीय समाचार पत्र कैपिटल गजट के समाचार कक्ष में गोलीबारी की यह घटना हुई। सभी मृतक समाचार पत्र के कर्मचारी थे। पुलिस ने एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

संदेह है कि इस व्यक्ति और समाचार पत्र के प्रकाशक के बीच कुछ विवाद था और उसने प्रकाशक पर मानहानि का मुकदमा दायर किया था।