MainSlideछत्तीसगढ़

गणेश चतुर्थी के अवसर पर राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं

रायपुर 12 सितम्बर।छत्तीसगढ़ की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने श्री गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी हैं।

राज्यपाल श्रीमती पटेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्न-विनाशक तथा ज्ञान एवं बुद्धि के देवता माने जाते हैं। किसी भी कार्य के शुभारंभ के लिए गणपति की पूजा की जाती है। गणेशोत्सव एक ऐसा पर्व है, जिसके माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन के समय से ही देशवासियों को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया गया था और इस कार्य में अद्भूत सफलता मिली थी।

राज्यपाल ने इस अवसर पर प्रदेश के नागरिकों के सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगल जीवन की कामना की है।

Related Articles

Back to top button