MainSlideछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने अस्पताल में नक्सल मुठभेड़ में घायल जवानों के स्वास्थ्य की ली जानकारी

रायपुर, 22 मार्च।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल पहुंचकर वहां इलाज के लिए दाखिल जवानों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य का हालचाल पूछा।ये जवान कल सुकमा के पास हुई नक्सल मुठभेड़ में घायल हो गए थे।

मुख्यमंत्री ने सभी जवानों को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश डॉक्टरों को दिए है।कल के मुठभेड़ में घायल 15 जवानों का इलाज राजधानी रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल मैं चल रहा है, जिसमें दो जवान गंभीर हैं तथा 13 जवानों की स्थिति  सामान्य है।

श्री बघेल के साथ इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक डी.एम.अवस्थी,मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू भी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button