MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मिले 1025 नए संक्रमित मरीज

रायपुर 28 अगस्त।छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 1025 नए संक्रमित मरीज मिले है,जबकि छह संक्रमितों की मौत हो गई।इस दौरान 502 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज भी किया गया।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिन 1025 पाजिटिव मरीजों की पहचान की गई है, उनमें सर्वाधिक 343 रायपुर के हैं।इसके अलावा दुर्ग के 104,राजनांदगांव के 61,जांजगीर के 41,महासमुंद के 44,बिलासपुर के 43,बस्तर के 40,बलौदा बाजार के 31,मुंगेली के 28,बेमेतरा के 27,रायगढ़ के 24,धमतरी एवं सुकमा के 19-19,नारायणपुर के 18,कोरिया के 16,बीजापुर के 15,बालोद के 14,कवर्धा एवं कांकेर के 12-12,सूरजपुर एवं जशपुर के नौ-नौ,गरियाबन्द के सात,कोरबा एवं बलरामपुर के छह-छह,कोन्डागांव के पांच,दंतेवाड़ा के दो,अन्य राज्य के एक मरीज है।इन्हे भर्ती करवाने की प्रक्रिया जारी है।

इस दौरान विभिन्न कोरोना अस्पतालों से 502 मरीजो को ठीक होने पर अस्पतालों से डिस्चार्ज भी किया गया।इस दौरान छह संक्रमित मरीजों की मौत हो गई।रायपुर की एक महिला एवं एक पुरूष तथा दुर्ग के एक पुरूष की मेडिकल कालेज अस्पताल रायपुर में,महासमुन्द की 11 वर्षीय एक बालिका एवं रायपुर की एक महिला की एम्स रायपुर में तथा रायपुर के एक व्यक्ति की एक निजी अस्पताल में मौत हो गई।

राज्य में अभी तक कुल 548182 संभावित मरीजों की पहचान कर उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए,जिनमें कुल 27013 के सैंपल पाजिटिव मिले।राज्य में इस समय 11653 सक्रिय पाजिटिव मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है,जबकि कुल 15109 मरीजो को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है।राज्य में अब तक कुल 251 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button