MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मिले 1285 नए संक्रमित मरीज

रायपुर 07 जून।छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 1285 नए संक्रमित मरीज मिले हैं,वहीं 26 संक्रमितों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अऩुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में 1285 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं उनमें सर्वाधिक रायपुर के 119 हैं।इसमें सरगुजा के 81,रायगढ़ के 62,जांजगीर के 70,कोरबा के 48,कोरिया के 65,जशपुर के 94,बलौदा बाजार के 58,महासमुन्द के 48,सुकमा के 53,सूरजपुर के 61 तथा बस्तर के 85 मरीज शामिल है।

इस दौरान रायगढ़ में पांच,रायपुर एवं जांजगीर में तीन-तीन,दुर्ग.कोरबा एवं सरगुजा में दो-दो मौते हुई है।राज्य में इसके साथ ही कोरोना से होने वाली कुल मौते बढ़कर 13243 हो गई है।

राज्य में इस दौरान अस्पतालों एवं होमआईसोलेशन से 3119 लोगो को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया।राज्य में इसके साथ ही कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 21090 हो गई है।

Related Articles

Back to top button