MainSlideछत्तीसगढ़

रमन नक्सल जिले के लोगों से करेंगे 11 जनवरी को सीधी बात

रायपुर 08 जनवरी।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह जशपुर जिले के बाद अब 11 जनवरी को बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिले के लोगों से ई-जनदर्शन में रूबरू होकर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ.सिंह 11 जनवरी को मुख्यमंत्री निवास रायपुर से दंतेवाड़ा जिले के कुआकोण्डा विकासखण्ड, बीजापुर जिले के भोपालपटनम और बीजापुर विकासखंड तथा सुकमा जिले के सुकमा विकासखंड के लोगों से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए सीधी बात कर उनकी समस्याएं जानेंगे और उसका निराकरण करेंगे।

इन विकासखण्डों के लोग अपने विकासखंड के स्वान केन्द्र में आकर अपनी समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन पत्र दे सकते हैं।आवेदक ई-जनदर्शन के माध्यम से मुख्यमंत्री को अपनी समस्याएं बता सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. सिंह 3 जनवरी को आयोजित ई-जनदर्शन में जशपुर जिले के लोगों की समस्याएं सुनी थी।

Related Articles

Back to top button