MainSlideखास ख़बरब्रेकिंग न्यूजराजनीति

इंडिया गठबंधन के पक्ष में अंदर अंदर लहर- राहुल

गाजियाबाद 17 अप्रैल।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने आज दावा किया कि लोकसभा चुनाव के दौरान विपक्षी इंडिया गठबंधन के पक्ष में अंदर-ही-अंदर प्रचंड लहर है।

      श्री गांधी ने आज यहां समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के साथ संवाददाता सम्‍मेलन में कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव विचारधाराओं का युद्ध है। उन्‍होंने आरोप लगाया कि भाजपा, लोगों के लिए प्रासंगिक मुद्दों पर कभी बात नहीं करती।इलेक्‍ट्रोरल बॉण्‍ड स्‍कीम के बारे में श्री गांधी ने आरोप लगाया कि वह सबसे बडी उगाही योजना थी।

    श्री यादव ने दावा किया कि राज्‍य में गाजियाबाद से बदलाव की हवा शुरू होकर गाजीपुर तक जाएगी और लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद भाजपा को भव्‍य विदाई दी जाएगी। उन्‍होंने आरोप लगाया कि केन्‍द्र और राज्‍य में भाजपा सरकार वायदे पूरे करने में असफल रही।
समाजवादी पार्टी और कांग्रेस उत्‍तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव मिलकर लड रहे हैं।

Related Articles

Back to top button