MainSlideखास ख़बरराजनीति

केन्द्रीय मंत्रिमंडल से उमा भारती समेत चार मंत्रियों का इस्तीफा

नई दिल्ली 01 सितम्बर।केन्द्रीय मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल से पहले उमा भारती सहित चार मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है,जबकि कलराज मिश्र एवं महेन्द्र पाण्डेय सहित कुछ और मंत्रियों के इस्तीफे की शाम तक संभावना है।

तीन वर्ष से अधिक पुरानी मोदी सरकार में पहली बार बड़े पैमाने पर फेरबदल की संभावना है और इसकी कवायद मंत्रियों के इस्तीफे शुरू हो गए है।खबरों के अनुसार सुश्री उमा भारती,राजीव प्रताप रूडी, संजीव बालियान एवं फगन सिंह कुलस्ते ने केन्द्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया।श्री कलराज मिश्र एवं महेन्द्र पाण्डेय की भी मंत्रिमंडल की भी छुट्टी हो सकती है।श्री पाण्डेय को कल ही उत्तरप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस्तीफे के बाद श्री रूड़ी ने पत्रकारों के प्रश्नों के उत्तर में कहा कि पार्टी का आदेश हुआ तो उन्होने इस्तीफा दे दिया। आगे पार्टी उनके बारे में क्या निर्णय लेगी वह नही कह सकते।

प्रधानमंत्री के ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए रविवार को चीन रवाना होने से पहले मंत्रिमंडल में फेरबदल की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button