MainSlideछत्तीसगढ़

रायपुर बिलासपुर मार्ग पर सड़क दुर्घटना में चार मरे

रायपुर 10 अक्टूबर।छत्तीसगढ़ में रायपुर बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार के सड़क के किनारे खड़े वाहन से टकरा जाने से चार लोगो की मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर से बिलासपुर जा रही एक कार सरगांव के करीब अनियंत्रित होकर एक राहगीर को चपेट में लेते हुए सड़क के किनारे खड़े एक वाहन से जा टकराई।जिससे राहगार समेत चार लोगो की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Related Articles

Back to top button